न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपको कॉफी पीना तो बेहद पसंद होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ताइवान के एक कैफे में कॉफी शौकीनों को विशेष सुविधा मिलती है। दरअसल, कैफे में गरमागरम कॉफी के साथ एक गिफ्ट भी आपको मिलता है। कॉफी कप में एक के बाद एक तस्वीर बनाई जाती है, जिसे देखकर आपका भी मन कॉफी पीने का करने लगेगा।
कैफे में ग्राहकों को जो कॉफी दी जाती है, उस पर पालतू जानवरों के साथ ही अन्य तस्वीरें रहती हैं। अगर कोई ग्राहक अपने पालतू जानवर की तस्वीर बनाने का आग्रह करता है तो उसे भी पूरा किया जाता है। इस खास गिफ्ट के कारण कैफे में लोगों की भीड़ लगी रहती है। और हो भी क्यों ना, जब कप में फेवरेट तस्वीर हो तो कॉफी पीने का मजा ही कुछ और होगा।

