1st ODI : धोनी और पांड्या के दमदार प्रदर्शन से भारत की शानदार जीत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले गए पहले ODI मैच में भारत को शानदार जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले गए पहले ODI मैच में भारत को शानदार जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को दो बार बारिश ने परेशान किया। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 21 ओवर में 164 रन बनाने का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 21 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।

माही और पांड्या की जोड़ी का जबरदस्त प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने 88 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए पांड्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि धोनी-पांड्या के प्रदर्शन से टीम को निराशा हाथ लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *