ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों रोहतक जेल की कारागार में बंद है। बलात्कार की आरोप की सजा काट रहे राम रहीम पर और भी कई मामले दर्ज है। जिनमे शामिल पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत हत्याकांड मामले की शनिवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में राम रहीम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। मामले में सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा और बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग के बीच बहस चली। रणजीत सिंह हत्या मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार 18 सितम्बर को दोपहर बाद होगी। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले की अगली सुनवाई अब 22 सितम्बर को होगी। 22 सितम्बर को ही बचाव पक्ष खट्टा सिंह का दोबारा बयान दर्ज करवाने की एप्लिकेशन पर अपना जवाब दाखिल करेगी !
सही कहा है – ये वक्त सबसे बलवान है , यही वक्त इंसान को घोड़ी भी चढ़ाता है और यही वक्त इंसान को पैदल भी चलाता है। इस बात का ताजा उदारहण है वर्तमान में राम रहीम , एक वक्त था जब राम रहीम ऐश ओ आराम की ज़िंदगी जीता था, दुनिया भर के करोड़ों के हिसाब से उसके समर्थक उसके सामने झुकते थे। लेकिन आज उसी राम रहीम ही दुनिया कारागार की चार दीवारी के भीतर घिर गई है। सुबह का चढ़ता सूरज और डूबता चाँद भी देखने को बलात्कार का दोषी राम रहीम देखने को तरसता होगा। इतना ही नहीं उसके काले कारनामो में शामिल उसके करीबियों को भी पुलिस, उसके पास पहुँचाने की पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस एक एक करके अब तक राम रहीम के सात करीबियों को कोर्ट में पेश कर चुकी है , वहीँ उसकी दत्तक पुत्री हनीप्रीत की तलाश में दिन-रात एक किए हुए है।
बलात्कारी राम रहीम के काले कारनामों में साथ देने वाले एक-एक करके सलाखों के पीछे पहुंच रहे है, इसके साथ ही हर एक वो राज़ बेपर्दा हो रहा है जो जिसके पीछे गुरमीत राम रहीम, बाबा बनकर भोले भाले लोगों को ठग रहा था।
हद तो हद ही होती है और जब किसी बात की हद हो जाए तो अंत निश्चय ही होता है। राम रहीम के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही हुआ है जिसका डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य आज पतन पर आ पहुंचा है। वो डेरा जो समाज की भलाई के लिए बनाया गया था, जहां जनता अपने भले की उम्मीद से आती थी, लेकिन जिस तरह से डेरा के बारे में अब खुलासे हो रहे है, उसने कहीं न कहीं हर किसी के मन में सवाल तो खड़े किए ही है, लेकिन एक सवाल हम सबके मन में है कि आखिर राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत कहाँ है? किसे खबर है? हनीप्रीत और राम रहीम का बेहद करीबी दिलावर इंसां को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया ! हरियाणा पुलिस ने दिलावर इंसा को सोनीपत से गिरफ्तार किया। दिलावर इंसां ही पंचकूला हिंसा का मास्टरमाइंड था और माना जा रहा है कि दिलावर जानता है कि हनीप्रीत कहां छिपी है !
WATCH VIDEO
