न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ACP मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में बनी SIT को मिली बड़ी कामयाबी। SIT ने राजस्थान के उदयपुर से बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के करीबी प्रदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त को बाबा राम रहीम को पंचकूला की विशेष CBI अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा में प्रदीप ने अहम किरदार निभाया था। प्रदीप गोयल को हनीप्रीत इंसा और बलात्कारी गुरमीत राम रहीम का बेहद करीबी बताया जाता है। प्रदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बाबा को लेकर जाना चाहता था हिमाचल
- बाबा राम रहीम को पुलिस हिरासत से भगाकर कर हिमाचल ले जाना चाहता था प्रदीप।
- प्रदीप ने हिमाचल के ठिकाने पर बाबा राम रहीम के लिए की थी सारी व्यवस्था।
- आरोपी प्रदीप राजस्थान में चल रहे सभी डेरो का था प्रबंधक।
- डेरा सच्चा सौदा के 45 कोर कमेटी का भी सदस्य।
उदयपुर में चलता है डेरा सच्चा सौदा का स्कूल
- आरोपी से एक लैपटॉप के अलावा अहमदबाद और हिमाचल के कई डेरों की सूचना मिली।
- आरोपी के तार राजस्थान के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी जुड़े।
- आरोपी प्रदीप उदयपुर के कोटड़ा में चलाता है डेरे का स्कूल।
- 7 साल की उम्र में डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा, पूरा परिवार राम रहीम का अनुयायी।

