अब नहीं रहे मार्शल अर्जन सिंह ..!

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया ! दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया ! दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था ! अर्जन सिंह को शनिवार सुबह सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था ! जहां इलाज के दौरान मार्शन अर्जन सिंह का निधन हो गया ! अर्जन सिंह 98 वर्ष के थे ! मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया ! अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के इकलौते अधिकारी थे, जिनकी तकक्की पांच सितारा रैंक तक हुई ! भारतीय सैन्य इतिहास के नायक रहे अर्जन सिंह ने 1965 की लड़ाई में भारतीय वायुसेना का नेतृत्व किया था ! अर्जन सिंह को जब वायु सेना प्रमुख बनाया गया था तो उनकी उम्र 44 साल थी और आजादी के बाद पहली बार लड़ाई में उतरी भारतीय वायुसेना की कमान उनके ही हाथ में थी ! वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया !

WATCH VIDEO
https://youtu.be/2tdkkqaYdt8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *