अब सिरसा में छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं !

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अब सिरसा में नाबालिग बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल सिरसा में एक नाबालिग से कुकर्म का मामला सामने आया है।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अब सिरसा में नाबालिग बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल सिरसा में एक नाबालिग से कुकर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि नाबालिग अपनी गली में खेल रहा था, इसी दौरान एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की उम्र भी 14 साल है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस जांच अधिकारी की मानें तो नाबालिग से कुकर्म के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरी तरफ इस घटना के सामने आने के बाद लोग सहमे हुए हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि बच्चों को सुरक्षित कैसे रखा जाए। जब घर के आसपास ही वहशी दरिंदे घूम रहे हैं तो दूरदराज के इलाकों का क्या होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *