अच्छे दिन : गाड़ी रखने वालों के लिए खुशखबरी, भारत में 38 रूपये लीटर में मिलेगा पेट्रोल!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अच्छे दिन की बात कहकर भाजपा की सरकार केंद्र में बनी। दूसरी तरफ लगातार तीन साल से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अच्छे दिन की बात कहकर भाजपा की सरकार केंद्र में बनी। दूसरी तरफ लगातार तीन साल से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर हैं। इसका सीधा असर मंहगाई पर पड़ा है, दूसरी तरफ मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। लेकिन सरकार कह रही है कि दामों में कमी आएगी। वहीं सरकार की तरफ से भी इसका आश्वासन दिया गया है। लेकिन यह कैसे हो सकता है कि आपको 38 रूपये लीटर पेट्रोल मिले। हम आपको बताते हैं इसका गणित।

GST से मिलेगी देश के लोगों को राहत

आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अच्छे दिन आएंगे, अगर GST में कुछ सुधार कर दिया जाए। दरअसल, सभी राज्यों में वैट के अलग-अलग होने के कारण दामों में अंतर होता है। इसके लिए GST लाया गया। लेकिन इससे पेट्रोल और डीजल बाहर है। हकीकत में डीलर 30 से लेकर 33 रूपये के बीच पेट्रोल खरीदता है। इसमें 21 से 23 रूपये के बीच एक्साइज ड्यूटी, 15 से 17 रूपये के बीच वैट लगता है। जिससे दाम डीलर के खरीदे गए रकम से दोगुना हो जाता है। अब अगर GST के दायरे में पेट्रोल को लाया जाएगा तो इसका दाम 38 रूपये लीटर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *