गेस्ट टीचर्स का स्पीकर के घर सामने अर्धनग्न प्रदर्शन

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सरकार ने गेस्ट टीचर्स को निकालने का फैसला तो कर लिया, लेकिन सरकार के खिलाफ उनका लगातार प्रदर्शन किया जा रहा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सरकार ने गेस्ट टीचर्स को निकालने का फैसला तो कर लिया, लेकिन सरकार के खिलाफ उनका लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। यमुनानगर में शनिवार को गेस्ट टीचर्स ने अर्धनग्न होकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक जब इनसे कोई मिलने नहीं आया तो शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी।

करीब दो घंटे तक गेस्ट टीचर्स स्पीकर के घर के बाहर टिके रहे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और गेस्ट टीचर्स को स्पीकर के निवास तक पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडस भी लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान गेस्ट टीचर्स और पुलिस में तनातनी का माहौल बन गया था। टीचर्स स्पीकर के निवास की तरफ जाने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने बैरिकेडस के दूसरी तरफ जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रदर्शन के बाद गेस्ट टीचर्स स्पीकर के निवास से वापस लौटते हुए ईइसआई हॉस्पिटल तक अर्धनग्न होकर रोष मार्च निकाला। गेस्ट टीचर्स ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी बात नहीं सुन रहा है। स्पीकर के पास अपनी मांगों को लेकर गए थे, लेकिन उनसे बात करने के लिए कोई नहीं आया। इतने लंबे समय से वो काम कर रहे थे और उन्हें एकदम से निकाल दिया गया। अब देखना होगा सरकार इनकी मांगों को मानती है या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *