#HealthCapsule : आसानी से मिलने वाले अमरूद के कई फायदे, जरूर आजमाएं

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : अमरूद भले ही देखने में खास लगे, लेकिन इसमें कई गुण हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद…

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : अमरूद भले ही देखने में खास लगे, लेकिन इसमें कई गुण हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। सबसे खास बात यह है कि अमरूद आसानी से बाजार में मिल जाता है। हालांकि अधिकांश लोगों को इसके फायदों के बारे में पता नहीं है। तो बिना वक्त गंवाए हम आपको बताते हैं अमरूद के फायदे, जिसे हर इंसान को जानना चाहिए।

हाजमा रखे दुरूस्त : अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या ठीक हो जाती है। साथ ही, पाचन क्रिया दुरूस्त करने में काफी मददगार होता है अमरूद। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

आंखों को करे सही : विटामिन A की आंखों को स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। अमरूद विटामिन A का बहुत अच्छा स्रोत है। यह मोतियाबिंद समेत आंखों के दूसरे विकारों को दूर करता है। यह आंख को स्वस्थ बनाने के साथ उसे पूरी तरह ठीक भी रखता है।

दांत दर्द है तो नो प्रॉब्लम : दांत में दर्द होने पर अमरूद की पत्तियां चबाने से वो ठीक हो जाता है। मसूड़ों में सूजन होने पर अमरूद के पत्तों को हल्के गर्म पानी में उबालकर कुल्ला करने से लाभ मिलेगा। आप भी इसे आजमा सकते हैं।

नशे के असर को कम करे : अगर किसी व्यक्ति को नशा चढ़ गया है तो उसे अमरूद के पत्तों का रस पिलाएं। अमरूद के पत्तों को चबाने से भी नशा का असर कम हो जाता है। साथ ही अमरूद दिमाग को दुरूस्त रखने में भी मददगार होता है।

अमरूद मतलब रामबाण औषधि का खजाना

  • पाचन संबंधी परेशानी दूर करता है अमरूद।
  • हाई एनर्जी अमरूद में होते हैं कई विटामिन।
  • शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स से भरा अमरूद।
  • आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद।
  • दांत दर्द में फिक्र ना करें, अमरूद करेगा मदद।
  • मंसूड़ों में सूजन से दिलाता है निजात।
  • काली खांसी और जुकाम से दिलाता है छुटकारा।
  • राख या बालू में सेंककर खाने से खांसी में मिलेगा निजात।
  • दिमाग को बनाए स्वस्थ, ध्यान लगाने में करता मदद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *