कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का केजरीवाल सरकार पर हमला !

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: ​ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कानून में संशोधन किया और दो बार पेट्रोल…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: ​

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कानून में संशोधन किया और दो बार पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया, जिसके कारण एक्साइज और वैट में बढ़ोत्तरी हुई| दिल्ली में पेट्रोल पर 104.42 प्रतिशत टैक्स और डीजल पर 226.02 प्रतिशत टैक्स बढ़ गया, उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस बड़ा अभियान शुरू करेगी |

अजय माकन ने कहा कि 14 सितंबर 2017 तक 100 रुपये के पेट्रोल पर एक्साइज और वैट 51.78 रुपये और डीजल पर 44.40  रुपये पहुंच गया| दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि टैक्स इकट्ठा करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि सरकार बिना टैक्स के चल सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *