न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार ‘जुड़वा 2’ फिल्म के हीरो वरूण धवन अपनी को-स्टार जैकलिन फर्नांडिस के साथ फोटो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वरूण उन्हें गोद में उठाए हुए हैं। जैकलीन ने फोटो का कैप्शन लिखा है ‘देखो तापसी, हमारे हीरो ने मुझे रेस्क्यू किया है। अगली बार तुम्हें पानी से गुजरना होगा तो वरूण को जरूर बुलाना।’
दरअसल वरूण, जैकलीन और तापसी स्टार फिल्म ‘जुड़वा 2’ 29 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके पहले जैकलीन का वरूण के साथ इस तरह सोशल साइट पर फोटो शेयर करना पब्लिसटी स्टंट माना जा रहा हैं। दूसरी तरफ इस फोटो को वरूण-जैकलीन के बीच बढ़ती जा रही नजदीकियों के रूप में भी देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से वरूण और जैकलीन कई मौकों पर एकसाथ देखे गए हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ है।

