Jio नहीं Aircel के प्लान 419 से लीजिए अनलिमिटेड कॉल और सर्फिंग का मजा

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : भारतीय टेलिकॉम मार्केट में रिलायंस Jio का धमाकेदार प्रवेश ने दूसरे ऑपरेटर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।…

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : भारतीय टेलिकॉम मार्केट में रिलायंस Jio का धमाकेदार प्रवेश ने दूसरे ऑपरेटर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। एक तरफ जहां फ्री कॉल और डाटा की सुविधाएं दी जा रही है तो दूसरी तरफ अन्य वैल्यू एडेड सर्विस भी फ्री मिल रहे हैं।Jio से निपटने के लिए दूसरी टेलिकॉम कंपंनियां भी तैयार हैं। Airtel, Vodafone, Idea और BSNL के बाद Aircel ने भी एक नया प्लान लांच कर दिया है ताकि Jio के धमाकों से उबरा जा सके।

निजी मोबाइल ऑपरेटर Aircel ने 419 रूपये का एक प्लान लांच किया है, इस प्लान से सब्सक्राइबर्स को 2GB डाटा रोजाना मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की रहेगी और किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल्स की सुविधा मिलेगी। Jio के 509 रूपये के प्लान से निपटने के लिए Aircel ने 419 का प्लान लांच किया है, लेकिन इसमें SMS की सुविधा नहीं दी गई है। दूसरी तरफ Aircel का प्लान 2G और 3G सब्सक्राइबर्स के लिए है।

वहीं भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर Vodafone भी नया प्लान लेकर आई है। इसमें UK और Europe जाने वालों को 180 दिनों के लिए काफी किफायती रेट पर कॉल करने की सुविधा मिलेगी। जबकि Idea ने दिल्ली-एनसीआर के सब्सक्राइबर्स के लिए 24 रूपये से शुरू होने वाले कई प्लान लांच किए हैं। वहीं प्लान 697 में 84 दिनों तक हर दिन 1.5 GB डाटा मिलेगा। साथ ही सब्सक्राइबर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल भी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *