16 सितंबर को राम रहीम की पेशी को लेकर तैयारियां सही, नहीं होगी हिंसा : DGP हरियाणा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : डेरा मामले में शुक्रवार को डीजीपी हरियाणा बीएस संधू का बयान आया। डीजीपी ने कहा कि एसआईटी टीम ने डेरा सच्चा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : डेरा मामले में शुक्रवार को डीजीपी हरियाणा बीएस संधू का बयान आया। डीजीपी ने कहा कि एसआईटी टीम ने डेरा सच्चा सौदा की कोर कमेटी सदस्य दिलावर इंसा को गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। दिलावर कई मामलों में शामिल रहा है।

हनीप्रीत के मामले पर कहा कि उसके ड्राइवर को राजस्थान से सिरसा पुलिस लेकर आएगी। हनीप्रीत, पवन इंसा और आदित्य इस मामले की मुख्य कड़ी है। 45 सदस्य कोर कमेटी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है। सीबीआई कोर्ट में होने वाली बाबा राम रहीम के दो मामलों की सुनवाई पर कहा कि 16 सितम्बर को लेकर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। रंजीत मर्डर और छत्रपति मामले की सुनवाई को लेकर सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी। कहा कि दिलावर इंसा को रिमांड लेकर पूछताछ किया जाएगा।

बताया हनीप्रीत और आदित्य इंसा को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही और जल्द ही पकड़ा जाएगा। मामले में और कई लोग गिरफ्तार करने बाकि हैं, लेकिन जांच के चलते नाम नहीं बता सकते। विपासना की हनीप्रीत के साथ बातचित होने के मामले में डीजीपी ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। डीजीपी ने दोहराया कि 16 सितंबर की सुनवाई को लेकर पूरी तैयारी है। 25 अगस्त वाले हालात अब नहीं हैं और उम्मीद है ऐसे हालात दुबारा नहीं बनेंगे। इसके बावजूद पुलिस ने सारी तैयारियां करके रखी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *