इतिहास में पहली बार 6 महीने में फेल हुई सरकार : सुखबीर

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर पहुंचे अकाली दल के प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार पर जोरदार हमला…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर पहुंचे अकाली दल के प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार पर जोरदार हमला बोला। सुखबीर ने ना सिर्फ सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा कर दिया, बल्कि कई गंभीर आरोप भी जड़ दिए। एक नजर में देखिए आखिर क्या-क्या कहा सुखबीर ने।

कांग्रेस सरकार से जनता का भला नहीं : सुखबीर

  • कांग्रेस सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
  • लोगों ने बड़ी उम्मीदों से कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
  • इतिहास में पहली बार है कि 6 महीने में सरकार फेल।
  • सरकार ने लोगों को कुछ दिया नहीं, छीना है।
  • SC समुदाय को कैप्टन अमरिंदर सरकार ने कुछ नहीं दिया।

किसान और सरकारी मुलाजिम परेशान : सुखबीर

  • किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कहा था, नहीं किया।
  • 90 हजार करोड़ की बजाए 1500 करोड़ दे रहे हैं।
  • ये हमारी सरकार पर आरोप लगाते थे।
  • कांग्रेस सरकार से मुलाजिमों को तनख्वाह नहीं दी जा रही।
  • किसी को पेंशन नहीं मिली, शगुन नहीं दिया।

सिद्धू ने बंद करा दिया सारा विकास कार्य : सुखबीर

  • हमने जो विकास कराया, सिद्धू ने बन्द कर दिये।
  • हैरिटेज स्ट्रीट के मुलाज़िमों को पगार नहीं मिली।
  • कांग्रेस सरकार ने BRTS प्रोजेक्ट को बंद कर दिया।
  • सिद्धू बताएं कि 6 महीनों में क्या काम किये?
  • पंजाब तो दूर अमृतसर में कुछ किया हो तो बताएं।
  • स्टेज से बोलकर विकास नहीं होता, पंजाब में माफिया का राज।

बादल VS बादल

  • मनप्रीत को पार्टी से निकालने के बाद पंजाब ने तरक्की की।
  • लंगर से GST मनप्रीत बादल हटवा सकते हैं।
  • मनप्रीत कामरेड सोच वाले, उन्हें धर्म से कोई लेना-देना नहीं।
  • पंजाब में सरकार नहीं लुटेरों की टोली है।

18 सितंबर को गुरदासपुर वर्कर्स की मीटिंग : सुखबीर

  • गुरदासपुर के लिए सभी अकाली वर्करों की ड्यूटी लगा दी है।
  • 18 सितंबर को गुरदासपुर वर्कर्स की मीटिंग बुलाई है।
  • आम आदमी पार्टी का गुरदासपुर में बुरा हाल होगा।
  • पंजाब में नशे का झूठा प्रचार किया गया।

चुनाव में नहीं लिया डेरे का समर्थन : सुखबीर

  • सुखबीर बादल ने दादूवाल को कांग्रेस का एजेंट बताया।
  • हमने चुनाव में डेरे से समर्थन नहीं मांगा।
  • ज्ञानी गुरमुख सिंह रोज मैसेज भेजते हैं कि मुझे वापस लाओ।
  • 15 हज़ार का रेत का ट्रक आज 50 हजार में बिक रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *