#Health Capsule : आपके लिए सेहत का खजाना, नारियल को जरूर आजमाना

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नारियल बाहर से जितना सख्त होता है, अंदर से उतना ही कोमल। इसके साथ ही नारियल के अंदर सेहत का खजाना…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नारियल बाहर से जितना सख्त होता है, अंदर से उतना ही कोमल। इसके साथ ही नारियल के अंदर सेहत का खजाना भी छिपा हुआ है। नारियल एक ऐसा फल है जिसका हर हिस्सा बड़े काम का है। नारियल में कई ऐसे तत्व हैं जो शरीर को बाहर के साथ ही अंदर से भी स्वस्थ बनाते हैं। एक नारियल में करीब 200 मिलीलीटर या उससे अधिक मात्रा में पानी होता है। नारियल मीठा होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर है। साथ ही यह एक लो-कैलोरी ड्रिंक भी है।

नारियल में औषधीय गुणों की भरमार

  • नारियल पानी पीते रहने से नहीं होता डिहाइड्रेशन।
  • उल्टी, दस्त या डायरिया में नारियल पानी कारगर।
  • जरूरी लवणों की मात्रा को करता है संतुलित।
  • मोटापा कम करने में मददगार नारियल पानी।
  • कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होता है नारियल पानी।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सर्कुलेशन पर डालते हैं सकारात्मक प्रभाव।
  • जवान रहना है तो रोजाना पीते रहें नारियल पानी।
  • नारियल में मौजूद CYTOKININS कोशिकाओं को स्वस्थ बनाता है।
  • नारियल पानी को खीरे के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से मुंहासों से छुटकारा।
  • नाश्ते में एक चम्मच पिसा हुआ नारियल खाने से पेट के कीड़े होंगे खत्म।
  • नारियल की चटनी खाने से भी पेट से जुड़े रोगों से मिलेगी निजात।
  • डिनर के बाद आधा गिलास नारियल पानी फायदेमंद।
  • पाचन क्रिया दुरूस्त करे, अनिद्रा से दिलाए छुटकारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *