#TechGyan आपका पुराना मोबाइल हैंडसेट मतलब बड़े काम की चीज

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत में हर सप्ताह मोबाइल फोन के नए-नए मॉडल आते हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा एंड्रायड डिवाइस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत में हर सप्ताह मोबाइल फोन के नए-नए मॉडल आते हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा एंड्रायड डिवाइस की बिक्री होती है, लेकिन आप क्या करेंगे जब आपने नया हैंडसेट खरीद लिया हो और पुराने को भी नहीं फेंकना चाहते हैं। लिविंग इंडिया न्यूज वेबसाइट पर हम आपको बता रहें हैं कुछ जरूरी स्टेप्स जिससे नए हैंडसेट के साथ ही पुराना हैंडसेट भी आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। तो बिना वक्त गंवाए आजमाना शुरू कर दें इन टिप्स को।

बच्चों का लर्निंग टूल : तकनीक के बढ़ने के साथ ही बच्चे भी टेक सेवी होते जा रहे हैं। लिहाजा आप अपने पुराने हैंडसेट को बच्चों के लिए लर्निंग टूल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे एक तरफ बच्चे मोबाइल फोन पर बात करने के एटिकेट्स सीखेंगे, दूसरी तरफ मोबाइल फोन का सही से इस्तेमाल करने की जानकारी भी उन्हें मिल जाएगी।

बैकअप में मदद : भले ही आपने नया मोबाइल खरीद लिया हो, लेकिन पुराना भी काफी काम का है। इसलिए हमारा सुझाव है कि आप पुराने मोबाइल को बैकअप डिवाइस के रूप में इस्तेमाल करें। आप जरूरी फाइल्स, फोटोज भी इसमें सेव करके रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बैकअप दूसरी जगह भी रखें क्योंकि पुराना फोन खराब होने पर आपको दिक्कत ना हो।

पुराना हैंडसेट मतलब यूनिवर्सल रिमोट : फिलहाल सभी इलेक्ट्रानिक गैजेट्स मसलन टीवी, म्यूजिक सिस्टम, डीवीडी आदि के साथ अलग-अलग रिमोट आते हैं। लेकिन डोंट वरी अगर पुराने फोन में आईआर ब्लास्ट की सुविधा है तो आप इसे यूनिवर्सल रिमोट में तब्दील कर सकते हैं। इसकी मदद से सारे डिवाइस के लिए बस एक ही रिमोट की जरूरत पड़ेगी।

संगीत का शौक करेगा पूरा : पुराने हैंडसेट की सबसे ज्यादा जरूरत उस समय होती है जब आपको मनपसंद गाना सुनना हो। दरअसल कई लोग अपने नए हैंडसेट में ज्यादा गाना नहीं रखते हैं, तो परेशान मत हों, अपने मनपसंद गाने को पुराने हैंडसेट में ट्रांसफर कर लें। जब आपको जरूरत महसूस होगी आप इसे प्ले करके अपना मूड बहला सकते हैं।

जी भरके गेम भी खेलिए : मनोरंजन के लिए गाने सुनते हैं और मन भर गया तो क्या करेंगे। बस पुराने हैंडसेट को निकालिए और गेमिंग डिवाइस के रूप में यूज करिए। जब भी फुर्सत मिले आप अपना मनपसंद गेम खेल सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि ज्यादा रिसोर्स खपत करने वाला गेम डाउनलोड ना करें, इससे स्पीड धीमी पड़ने के साथ ही बैटरी बैकअप पर भी असर पड़ेगा।

बनाइए घर का चौकीदार : आपको घर की चिंता है, होनी भी चाहिए, तो आप चैन से सोईए आपका पुराना हैंडसेट चौकीदार बनेगा। आप पुराने हैंडसेट का इस्तेमाल आसपास की निगरानी के लिए कर सकते हैं। इसके लिए कई एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जिसे डाउनलोड करके आप सीसीटीवी की तरह लाइव वीडियो देखने के साथ ही रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

कार को बताएगा सही रास्ता : पुराना हैंडसेट सबसे ज्यादा मदद रास्ता बताने में करेगा। दरअसल आप इसे कार के जीपीएस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। बस अनजानी जगह पर जाना हो या घर जल्दी पहुंचना है तो जीपीएस ऑन करें और ड्राइविंग शुरू कर दें। आप जरूरी जगहों का ऑफलाइन मैप भी सेव करके रख सकते हैं, जो बिना डाटा के भी काम करेगा।

फोटोफ्रेम और ईबुक रीडर : आप अपने पुराने हैंडसेट को डिजिटल फोटोफ्रेम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब घर हो या ऑफिस आप फोटो लगाकर सामने रख लें। वहीं आपको पढ़ने का शौक है तो पुराना हैंडसेट आपके लिए काफी कारगर साबित होगा। इसे आप ईबुक रीडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। तो जब भी पढ़ने का मूड हो तो शुरू हो जाएं।

वायरलेस हॉटस्पॉट : इंटरनेट चलाने का मन है तो चिंता की बात नहीं। आपका पुराना हैंडसेट है ना, इसका इस्तेमाल आप वायरलेस हॉटस्पॉट के रूप में कर सकते हैं। अधिकांश लोग वाई-फाई को यूज करना पसंद करते हैं। इस लिहाज से आपका होममेड हॉटस्पॉट काफी फायदे का सौदा साबित होगा। तो देर किस बात की, पुराने हैंडसेट आपकी मदद को तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *