जापान की ओर से भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: अहमदाबाद में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो एब ने बुलेट ट्रेन की नींव रखी। इसके साथ ही भारतीय…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: अहमदाबाद में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो एब ने बुलेट ट्रेन की नींव रखी। इसके साथ ही भारतीय रेल के इतिहास में 14 सितंबर का दिन एक यादगार के रूप में अंकित हो गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा की बुलेट ट्रेन जापान की तरफ से भारत को बहुत बड़ी सौगात है।modi with japan pm

यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है, बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है। इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले 2022 में पूरा करे जाने की बात की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहले महात्मा गांधी को ट्रेन से निकाला गया था, आज हम गांधी की धरती पर ही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए जापान की ओर से शून्य फीसदी के ब्याज पर रूपये दिए गए हैं।

दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में MoU साइन किया गया था, इसके तहत जापान में टोक्यो से कोब से बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। नवंबर, 2016 में पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान इस बुलेट ट्रेन में सफर किया था, उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी को भारत में इस्तेमाल किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, शिंजो आबे के साथ गुजरात के सीएम विजय रुपानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *