गरीबी के कारण पांच साल के बेटे के साथ फंदे से झूल गया मजदूर

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गरीबी से परेशान लंबी के भुलरवाला गांव के एक मजदूर ने पांच साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। मृतक…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गरीबी से परेशान लंबी के भुलरवाला गांव के एक मजदूर ने पांच साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। मृतक मजदूर का नाम बलजीत सिंह था। बताया जाता है कि वो मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी चार बेटियां और एक बेटा था। रोजगार नहीं होने के कारण बलजीत काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके कारण उसने घर में ही पांच साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।

मृतक के भाई रसपाल सिंह ने बताया कि रोजगार नहीं रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी, जिसके बाद वह बेटे के साथ खुद फंदे पर झूल गया। इस घटना के सामने आने के बाद गांव के लोग सहम गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *