पुलिस गिरफ्त में डेरा सौदा के IT विंग का हेड, बलात्कारी गुरमीत के राज होंगे बेपर्दा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सिरसा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के आईटी विंग के हेड विनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर पुलिस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सिरसा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के आईटी विंग के हेड विनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने डेरा मुख्यालय से दूर खेतों में बने एक टॉयलेट से 65 हार्ड डिस्क बरामद की है। इन हार्ड डिस्क में डेरा में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों का डाटा है। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हैं। बलात्कार के आरोप में जेल जाने के बाद सीसीटीवी कैमरों का हार्ड डिस्क मिलना पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार विनीत फरीदाबाद का रहने वाला है। वह लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में आईटी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहा था। विनीत पर डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद फैले उपद्रव में भी शामिल होने का आरोप है। दरअसल सर्च अभियान के दौरान ही विनीत अपने संदिग्ध जवाबों के चलते जांच अधिकारियों की रडार पर आ गया था। जिसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी की और विनीत को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार विनीत ने किए चौंकाने वाले खुलासे!

  • डेरा सच्चा सौदा के आईटी हेड से हुए कई खुलासे।
  • फरीदाबाद का विनीत डेरे की आईटी विंग का हेड।
  • आईटी हेड विनीत की निशानदेही पर 65 हार्ड डिस्क बरामद।
  • सिरसा पुलिस ले रही आईटी विशेषज्ञों की मदद।
  • हार्ड डिस्क को खंगालने में ली जा रही आईटी एक्सपर्ट्स की मदद।
  • कई हार्ड डिस्क को किया गया नष्ट करने का प्रयास।
  • विनीत से पूछताछ में उठ सकता है कई रहस्यों से पर्दा।
  • डेरा में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी बरामद।
  • हार्ड डिस्क में बाबा राम रहीम के जेल जाने से पहले तक का सारा रिकॉर्ड।
  • मुख्य डेरा से दूर खेतों में बने टॉयलेट से बरामद हुई हार्ड डिस्क।
  • मिल्क प्लांट और शाहपुर बिजली घर में आग लगाने वालों में भी शामिल आईटी हेड विनीत।
  • करीब 800 एकड़ में पसरे डेरा और 91 एकड़ में बने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के महल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी इसी हार्ड डिस्क में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *