न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अब बच्चे स्कूल में यस सर या यस मैडम नहीं बोलेंगे। इसकी जगह बच्चे जय हिंद कहेंगे। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर सिंह शाह ने यह फरमान सुनाया है। 1 अक्टूबर से मध्यप्रदेश के सतना में यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। वहीं एक माह बाद सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
दरअसल शिक्षा मंत्री सतना पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी। वहीं गुरूग्राम के रेयान स्कूल के छात्र प्रद्युमन की हत्या मामले पर मंत्री ने कहा कि स्कूल की गाड़ियों में महिला कंडक्टर की व्यवस्था भी की जाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि सरकारी स्कूलों को आर्थिक मदद देने वाली कंपनियों के नाम पर स्कूलों का नाम रखा जाएगा।
