बुरे नहीं डेरे के सभी बाबा : सपना चौधरी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा की रागिनी गायिका और अपने ठुमके के लिए लोगों की दिलो-दिमाग पर छा चुकी सपना चौधरी का कहना है कि…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा की रागिनी गायिका और अपने ठुमके के लिए लोगों की दिलो-दिमाग पर छा चुकी सपना चौधरी का कहना है कि जिस तरह से सारे डेरे बुरे नहीं होते हैं, उसी तरह से सारे बाबा बुरे नहीं होते हैं। सपना ने कहा कि वो गुरमीत सिंह से कभी मिली नहीं हैं, इसलिए उस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। दरअसल सपना चौधरी पर एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत गुरूग्राम में मामला दर्ज है। इसी की अग्रिम जमानत लेने के लिए वो हाईकोर्ट पहुंची थी और पत्रकारों के सवालों के जबाव में उक्त बातें कहीं।

सपना मतलब विवादों की रानी !

सपना जहां अपने ठुमकों के लिए फेमस हैं, वहीं उनके साथ विवाद भी जुड़े रहते हैं। उनके हर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सपना हरियाणा से लेकर आसपास के राज्यों, यहां तक की उत्तरप्रदेश में भी काफी फेमस कलाकार हैं। कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद में सपना का कार्यक्रम था। वो स्टेज पर आईं और परफॉर्म करना शुरू ही किया कि उपस्थित दर्शक बेकाबू हो गए। हालात यह हो गया कि सपना को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वहां से जाना पड़ा। दूसरी तरफ पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा।

राजस्थान में हुआ थी भीषण उत्पात

अगस्त में सपना चौधरी का कार्यक्रम राजस्थान में हुआ था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए थे। वहीं कई लोगों को एंट्री नहीं मिली थी। काफी कोशिशों के बाद भी लोगों को अंदर नहीं आने दिया गया तो उन्होंने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस उपद्रव में एक डीएसपी को चोट आई थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया था।

सुसाइड की कोशिश बनी सुर्खियां

दरअसल सपना चौधरी एक ऐसी डांसर हैं, जिन्होंने कुछ सालों में ही काफी प्रसिद्धि बटोरी है। दो-तीन सालों में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। वहीं पिछले साल सपना चौधरी ने खुदकुशी की कोशिश की थी। सपना ने छह पेज का सुसाइड नोट लिखा और जहर खा लिया। सुसाइड नोट में उसने गुरूग्राम के सतपाल तंवर को खुदकुशी का जिम्मेदार बताया गया। हालांकि सपना की जान बच गई, लेकिन उनकी खुदकुशी की इस कोशिश ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालात यह हो गया कि देशभर की मीडिया में वो सुर्खियां बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *