मुंबई में बलात्कारी राम रहीम की ‘हनीप्रीत’!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी बाबा राम रहीम की बेटी हनीप्रीत के मुंबई में छिपे होने की बात कही जा रही है। दरअसल सोशल साइट्स…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी बाबा राम रहीम की बेटी हनीप्रीत के मुंबई में छिपे होने की बात कही जा रही है। दरअसल सोशल साइट्स पर हनीप्रीत के बारे में कई खुलासे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अगला खुलासा किया गया है कि हनीप्रीत मुंबई में है क्योंकि राम रहीम ने कई प्रॉपर्टी मुंबई में खरीदे थे। कई मौकों पर हनीप्रीत और राम रहीम को भी मुंबई में देखा गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पर किसी तरह का बयान नहीं आया है।

दूसरी तरफ हनीप्रीत का भरा गया एक फॉर्म भी वायरल हो गया है। फॉर्म देखकर अंदाजा लगता है कि इसे डेरे में भरा गया था। इसमें हनीप्रीत का नाम, पता और मोबाइल नंबर (जिसे हमने हटा दिया है) भी लिखा हुआ है। अब यह फॉर्म सही है या गलत, इसकी पुष्टि ना तो लिविंग इंडिया न्यूज चैनल कर रहा है और ना ही पुलिस। दरअसल बलात्कार के आरोप में जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर राम रहीम और हनीप्रीत से जुड़े कई बातें सामने आ रही है, शायद उसी की कड़ी में यह फॉर्म भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *