ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: पटियाला: बेरोजगारी और गरीबी इतनी बढ़ गई है कि अब नौजवान लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पटियाला के थाना सदर पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का पर्दाफश किया है। मगर चौकाने वाली बात ये है कि ये गिरोह न तो हत्या करता है और न ही पैसों की लूट करता है। ये गिरोह केवल सेहत बनाने वाले पाउडर और सामान की लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देता है। ये गिरोह पहले तो नापतोल जैसी कंपनियों से सेहत का सामान मंगवाते हैं और फिर कंपनी के मुलाजिमों के साथ मारपीटकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह में कुल पांच सदस्य शामिल है मगर एक आरोपी अभी भी कानून के हाथों से दूर है। वहीं मामले की जांच कर रहे थाना इंचार्ज जसविंदर ने बाताया कि उन्हें आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और कई पाउडर के डिब्बे वरामद किए है।
फिलहाल पुलिस गिरोह के पांचवे सदस्य की तलाश कर रही है साथ ही पुलिस ने ये भी साबित कर दिया है कि गिरोह कितना भी हाई-टेक हो जाए मगर पुलिस हमेशा उनसे एक कदम आगे ही रहेगी।
> पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश
> कंपनी के मुलाजिमों के साथ करते थे मारपीट
> जिम के सामान की करते थे लूटपाट
> गिरोह का एक सदस्य फरार
