दहेज नहीं देने पर अस्पताल पहुंची जिमनास्टिक कोच

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पटियाला से एक खौफनाक हकीकत सामने आई है। जिमनास्टिक खिलाड़ी रह चुकी और फिलहाल पंजाब जिमनास्टिक कोच शीना सहोता घरेलू हिंसा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पटियाला से एक खौफनाक हकीकत सामने आई है। जिमनास्टिक खिलाड़ी रह चुकी और फिलहाल पंजाब जिमनास्टिक कोच शीना सहोता घरेलू हिंसा की शिकार हुई है। शीना को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटियाला के राजिंदर हॉस्पीटल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि शीना की सास समेत दूसरे लोगों ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की है कि वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद शीना को पति नवीन ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।

बताया जाता है कि शीना ने पंजाब के लिए खेलते हुए जिमनास्टिक में कई पदक जीते थे। उसने नवीन से लव मैरेज किया था। शादी के बाद ही शीना को उसकी सास दहेज के लिए प्रताड़ित करती थी। पति ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन शीना पर जुल्म जारी रहा। तंग आकर नवीन ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। लेकिन सास और कुछ अन्य लोगों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और शीना की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई में शीना गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है।

नवीन की मानें तो उसकी मां दहेज के लिए शीना का हमेशा परेशान करती थी। वो मां को समझाता था, लेकिन स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं आया। इसकी शिकायत पुलिस में भी की थी और घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था। जब वह काम पर गया हुआ था तो उसकी पत्नी की जमकर पिटाई की गई। घर लौटने पर देखा कि शीना लहूलुहान जमीन पर पड़ी हुई है। उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। पता करने पर देखा कि सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया है। मां और दूसरे लोगों ने शीना की पिटाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *