J&K : शोपियां में एक आतंकी ढेर, दूसरा गिरफ्तार

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने जहां एक आतंकी को मार गिराया,…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने जहां एक आतंकी को मार गिराया, वहीं एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि गिरफ्तार आतंकी का नाम आदिल है और कुछ दिनों पहले ही वो हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। बता दें कि एक दिन पहले ही आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया था। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक आतंकी को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि बारबग में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे घबराकर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकी का नाम तारिक है। जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को जम्मू-कश्मीर जाने वाले हैं। इसको लेकर आतंकी अपनी मौजूदगी बताने के लिए हमले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *