ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: महेंद्रगढ़ कोर्ट परिसर में पेशी पर आये कैदी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर लूटपाट और हत्या के कई मामलो में आरोपी विकर्म उर्फ़ पपला को छुड़ाकर ले गए । हमले में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए जिनमे से एक की हालात गंभीर बताई जा रही है….वारदात में घायल पुलिसकर्मी राहुल ने बताया की वो सीजेएम का गनमैन है। जब कैदियों को लेकर गाडी आई तो वो उनकी सहायता के लिए कैदियों को गाडी में से उत्तरवाने के लिए गया था। जैसे ही तीसरे नंबर पर कैदी विकर्म उर्फ़ पपला को उतारने लगे तब हथियारों से लैश हमलवारों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी जिसमे चार पुलिस कर्मियों को गोली लगी और हमलवार कैदी को छुड़ा ले गए।
WATCH VIDEO
