Desi Girl प्रियंका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्टर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में है। देश से लेकर विदेशों…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्टर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में है। देश से लेकर विदेशों तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी प्रियंका इस बार हॉट फोटोशूट से चर्चा में है। दरअसल हाल ही प्रियंका ने फैशन और लाइफस्टाइल मैगजीन ‘वोग’ के लिए फोटोशूट कराया है। जिसके बाद सोशल साइट्स पर प्रियंका के फैन्स जबरदस्त कमेंट्स और पोस्ट कर रहे हैं। प्रियंका इसके पहले भी कई मैगजीन की कवर गर्ल बनने के साथ इंटरनेशनल फिल्म प्रोजेक्टस का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन ताजा फोटो शूट सबसे अलग है।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह सफलता के एक के बाद एक मुकाम हासिल किए हैं, वो अपने आप में तारीफ के काबिल है। प्रियंका ने पिछले साल ही विन डीजल के साथ XXX सीरीज की मूवी में नजर आईं थी। फिल्म में उनके रोल को लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में काफी उत्साह देखा गया था। अब फिर से प्रियंका अपनी फोटो शूट से चर्चा में आ गई हैं। यहां तक कि प्रियंका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हर कोई प्रियंका के इस नए अवतार को बेहद पसंद कर रहा है। और सच मानिए फोटोशूट में प्रियंका सही मायनों में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *