PU का दंगल : वोटिंग जारी, शाम तक विजेताओं की घोषणा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ के नौ कॉलेज समेत पंजाब यूनिवर्सिटी में गुरूवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई। सुबह 9.30 बजे…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ के नौ कॉलेज समेत पंजाब यूनिवर्सिटी में गुरूवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई। सुबह 9.30 बजे से वोट डालने शुरू हो गए और हर जगह छात्रों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। चुनाव कमेटी की मानें तो देर शाम तक सभी नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। शहर के कॉलेजों में जहां 31 हजार से ज्यादा वोटर हैं, वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 हजार से ज्यादा वोटर हैं। बताया जा रहा है कि मतदान 60 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि यह मतदान खत्म होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कितने प्रतिशत छात्रों ने मतदान में हिस्सा लिया है। #PunjabUniversity और शहर का माहौल शांत रहे, इसके लिए पूरे शहर में नाकाबंदी किया गया है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस बलों को तैनात रखा गया है। एसएसपी की निगरानी में डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी अलग-अलग प्वाइंटस पर तैनात हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के सिक्यूरिटी स्टॉफ भी है, जो सुरक्षा में लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *