न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार की सुबह हुर्रियत नेता आगा सैयद हसन के घर में छापेमारी की। NIA ने एक दिन पहले ही श्रीनगर में 11 और दिल्ली में 5 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। वहीं गुरुवार को NIA ने बड़गाम में आगा सैयद हसन के घर में दबिश दी। दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को लगातार इनपुट मिल रहा है कि घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को रूपये मुहैया कराने में मदद कर रहे हैं। सभी इनपुट से साफ हो गया था कि जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकवादियों को मोटी रकम मुहैया कराई जा रही है।
आपको बता दें कि इस मामले में NIA ने अगस्त माह में कारोबारी जहूर वताली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में कारोबारी ने कई अहम सुराग हाथ लगे। NIA को पूछताछ में पता चला कि कारोबारी जहूर वताली ने विदेशों में भारी संपत्ति अर्जित की है। एजेंसी उसके हवाला कारोबार से जुड़े नेटवर्क को भी खंगाल रही है। कश्मीर में राजनीतिक पार्टियों से लेकर अलगाववादी नेताओं तक कारोबारी जहूर वताली के बेहतर संबंध होने की बात भी पता चली है। NIA उससे लगातार पूछताछ करके सुराग के आधार पर घाटी के साथ देशभर में कार्रवाई कर रही है।
