कनाडा: मुक्तसर साहिब के रहने वाले दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: मुक्तसर साहिब के रहने वाले दो युवकों की कनाडा में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:

मुक्तसर साहिब के रहने वाले दो युवकों की कनाडा में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम छाया है।
* मामा-भांजे की कनाडा में मौत
* गांव रुपाना और धूड़कोट के रहने वाले थे मृतक
* दो परिवारों में छाया मातम

ये घर उस दिन खुशियों से भरा था जब इनका बेटा हरकीरत कैनेडा में पढ़ाई करने गया था लेकिन आज इसी घर में मातम छाया है। अपने सपने पूरे करने विदेश गए हरकीरत की बुधवार को मौत हो गई। गांव रूपाना के रहने वाले हरकीरत सिंह के पिता की  बचपन में मौत हो गई थी, पांच साल पहले मन में सपने संजोए कनाडा चला गया। वहां सेटल्ड होने के बाद उसने अपनी मां और बहन को भी बुला लिया। रिश्ते में लगते भांजे की कनाडा में पढ़ने की इच्छा हुई तो उसे भी हरकीरत ने बुला लिया। सब अच्छा चल रहा लेकिन अचानक सब की खुशियां गम में बदल गया। हरकीरत और उसके भांजे की कनाडा में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मामा-भांजे की मौत के बाद दोनों परिवार में शोक है। क्योंकि हरकीरत का परिवार कैनेडा में ही सेटेल्ड था तो दोनों मामा-भांजे का 16 सितंबर को कैनेडा में  ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *