न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बलात्कारी राम रहीम के कई और कांड का खुलासा हुआ है। इस बार खुलासा किया है कि डेरा समर्थक रहे गुरदास सिंह तूर ने। करीब 6 साल तक डेरा समर्थक रहे गुरदास सिंह तूर ने बलात्कारी गुरमीत के बारे में कई खुलासे किए हैं। गुरदास ने बताया कि ढोंगी राम रहीम क्रिकेट के मैच में 6 नहीं, बल्कि 8 रन मारता था। राम रहीम जब यह शॉट मारता था तो भक्त और कमेंटेटर 8 रन का ऐलान करते थे। जो बच्चे अपने दम पर मेडल या कोई अन्य इनाम जीतता था, राम रहीम उसको छीन लेता था।
गुरदास ने बताया की राम रहीम ने अपनी डेरे में 20 हजार लोगों की सेना का निर्माण कर रखा था। जोकि खुद ही अपने पैसे से अपनी वर्दी और हथियार खरीदते थे। और खुद ही अपने रूपये से गाड़ियां भी खरीदते थे, जिनको डेरे के नाम पर खरीदा जाता था। इसी हथियार के साथ राम रहीम की प्राइवेट आर्मी तैनात रहती थी। बताया कि इन सैनिकों ने कई तरह के विवाद भी किए और 25 अगस्त को पंचकुला में बिना वर्दी के इन्हीं लोगों ने उत्पात मचाया था, जिस कारण बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।
गुरदास ने राम रहीम की पत्नी के बारे में खुलासा करते हुए कहा की वो डेरे के अंदर जरूर रहती थी, लेकिन राम रहीम उससे बात नहीं करता था। इसके इलावा गुरदास ने कहा है कि डेरे के अंदर गुफा के पास उगने वाली सब्जियों की बोली गुरमीत राम रहीम खुद लगवाता था। इस खुलासे के बाद साफ है कि बाबा राम रहीम के बारे में कई ऐसी बाते हैं जो सामने आने बाकी हैं। गुरदास ने जितने भी आरोप लगाएं हैं उससे साफ पता चलता है कि बलात्कारी राम रहीम के इरादे काफी खतरनाक थे।
