न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की खबर क्या आई, उनके चाहने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई। दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया। कुछ दिनों की इलाज के बाद दिलीप कुमार एक बार फिर से घर वापस आ गए तो बॉलीवुड से लेकर तमाम फैन्स ने खुशी की इजहार किया। वहीं सोमवार की शाम बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार से मिलने पहुंची और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की यह तस्वीर दिलीप कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। 95 साल के दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर अफवाह भी उड़ाई जाती रहती है। उनकी पत्नी सायरा बानू ने बताया कि उनके ट्विटर अकाउंड से समय-समय पर दिलीप कुमार से जुड़ी अपडेट्स दी जाती रहेगी। वहीं दिलीप कुमार अपने फैन्स से ट्विटर से जुड़े भी रहेंगे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले शाहरूख खान भी दिलीप कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे।
