ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: बलात्कारी बाबा राम रहीम का प्यार हनी और हथियार। ये इसलिए क्योंकि बेशक राम रहीम जेल में हो लेकिन आज भी अपने सबसे करीब राम रहीम हनीप्रीत को ही रखना चाहता है और यही वजह है कि पुलिस को सौंपे मिलने वालों की लिस्ट में राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर रखा। इसके अलावा डेरा सिरसा से जो हथियारों का जखीरा मिला है वो राम रहीम के हथियारों से प्रेम होने का सबूत है। इतना ही नहीं राम रहीम के कई राज है जो अभी तक डेरा में दफ्न है। आज उन सभी राजों का खुलासा भी करेंगे और हनीप्रीत के प्यार का सबूत भी आज देंगे। तो देखते रहिये बलात्कारी का प्यार हनी और हथियार
सबसे पहले बात रहीम और हनीप्रीत के प्यार की, हालांकि राम रहीम और उसकी हनीप्रीत बार बार यही कहती रही की ये प्रेम पिता और बेटी का है लेकिन सवाल ये कि फिर राम रहीम अपने आउट डोर टूर पर हनीप्रीत का तंबू अपने तंबू के साथ क्यों लगवाता था। होटल में रात में हनीप्रीत को अपने कमरे में साथ क्यों रखता था। आज हनीप्रीत और राम रहीम के इस प्यार का चश्मदीद आपको बताएगा कि आखिर राम रहीम की इतनी करीब क्यों गई थी हनीप्रीत
हनीप्रीत और राम रहीम का संबंध इतना गहरा है कि राम रहीम आज भी हनीप्रीत को जेल में याद कर रहा है। क्योंकि राम रहीम ने मिलने वालों की जो लिस्ट पुलिस को सौंपी है। उसमें हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है। जेल में बंद राम रहीम को हनीप्रीत की तलाश पुलिस से भी ज्यादा है। जेल में राम रहीम हनीप्रीत को बुला रहा है। देखिए इस लिस्ट में राम रहीम ने किन लोगों के नाम लिखे हैं !
हनीप्रीत और राम रहीम के संबंधों के बारे में सुना अब हथियार से प्यार का राज दिखाएंगे। एक ओर राम रहीम हनीप्रीत को जेल में याद कर रहा है तो दूसरी ओर सिरसा डेरा सच्चा सौदा से हथियारों का जखीरा पुलिस स्टेशन पहुंचा है। जिसमें करीब 34 हथियार शामिल है। साथ ही कई जिंदा कारतूस भी। सवाल ये है कि आखिर राम रहीम जो खुद को संत कहता था। उसे हथियार रखने क्या जरूरत थी। क्योंकि राम रहीम को जेड सिक्योरिटी मिली हुई थी फिर इतने बड़े हथियार के जखीरे की जरूरत क्यों पड़ी। इसके पीछे कहीं राम रहीम की बड़ी साजिश तो नहीं !
अब सवाल ये है कि राम रहीम के जेल जाने के बाद सेना को सिरसा डेरे की तलाशी के लिए क्यों नहीं भेजा गया। दरअसल राम रहीम की इंसानियत का भांडा तो फूट गया लेकिन जेल जाने के बाद भी उसके सभी राजों से पर्दा नहीं हटा। कोर्ट ने कई डेरों को सील करवा दिया लेकिन अभी भी मुख्य अड्डा यानी सिरसा के डेरे में सेना को नहीं भेजा गया गया है। आरोप है कि इस डेरे में नेताओं के कई राज दबे हैं जिस कारण सेना को डेरे में जाने की इजाजत सरकार नहीं दे रही है।
WATCH VIDEO
