जिस पति में खुदा देखा, वो ही बन गया हैवान

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर निकाह की, खूब सैर-सपाटे कराए और अब जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। यह…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर निकाह की, खूब सैर-सपाटे कराए और अब जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह कहना है उस पीड़िता की जिसने प्यार की उम्मीद में मजहब की दीवार लांघने का जुर्म किया। उसने एक मुस्लिम युवक से शादी तो कर ली, लेकिन कई दिनों से उसे जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। इतना नहीं युवती ने आरोप लगाया है कि युवक के इशारे पर उसे जान मारने की धमकियां दी जा रही है।

कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन आज के दौर में प्यार बेरहम भी हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। यह कहना है खुशबू का जो प्यार की बाजी में अपना सबकुछ हार चुकी है। खुशबू वो अभागी है, जिसे उसके हमसफर ने ऐसा दगा दिया कि आज वो अस्पताल की बिस्तर पर पहुंच गई। उसने इस उम्मीद में मजहब की दीवार लांघकर एक मुस्लिम युवक का हाथ थामा कि उसे जमाने भर की खुशियां मिलेंगी। लेकिन तकदीर देखिए आज वो अपने जिस्म पर जख्म लेकर अस्पताल पहुंच चुकी है।

दरअसल ये मोहब्बत में अपना सबकुछ हार चुकी उस लड़की की कहानी है जो लगती फिल्मी है, लेकिन पूरी की पूरी हकीकत है। जब आप उसके बदन से लेकर जेहन तक उभरे जख्म देखेंगे तो आपको अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा कि आखिर उसकी तकदीर भी पति जैसी बेरहम क्यों हो गई। उसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हुआ और उसने अपना जहान बनाने का फैसला कर लिया। यहीं उसकी किस्मत रूठ गई। जिस पति को उसने खुदा समझा, वही जालिम बन गया। उसे जानवरों की तरह पीटता रहा। ऐसे-ऐसे जुल्म किए कि इंसान की रूह तक कांप जाए।

  • अंधे मोहब्बत का हुआ बेरहम अंजाम
  • पति का पत्नी से जानवरों जैसा सलूक
  • जान से मारने की धमकी दे रहा पति
  • 4 साल पहले मुस्लिम युवक से की शादी
  • अस्पताल में खुशबू की न्याय की गुहार 
  • सूचना के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नहीं

उत्तरप्रदेश के कन्नौज की खुशबू अपने पति आसिफ के साथ रेवाड़ी में रह रही है। चार साल पहले आसिफ के प्रेम में फंसकर उसने निकाह कर लिया था। शादी के बाद दोनों जयपुर, अहमदाबाद, कश्मीर समेत दूसरी जगहों पर रहे। बाद में आसिफ उसे रेवाड़ी में अपनी बुआ के घर ले आया। खुशबू ने बताया कि घर से भागने के वक्त वो अपने साथ लाखों रूपये के गहने और कैश लेकर आई थी। जब तक पैसे रहे तो आसिफ ने खूब प्यार किया और पैसे खत्म होते ही उसके साथ जानवरों जैसा सलूक करने लगा।

खुशबू ने बताया कि हालात यह हो गए कि आसिफ ने पिछले एक सप्ताह से उसे भूखे-प्यासे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। किसी तरह वो आसिफ के चंगुल से निकलकर भागी और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंची। जब पड़ोसियों ने आसिफ से सवाल-जबाव किया तो वो भागकर एक मस्जिद में छिप गया। इस दौरान जोरदार हंगामा किया गया। खुशबू ने आरोप लगाया कि आसिफ के इशारे में कुछ मौलाना उसे जान मारने की धमकी तक दे रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक आसिफ खुशबू के सारे आरोपों को गलत बता रहा है। उसका कहना है कि उस पर जो भी इल्जाम लगाए जा रहे हैं, वो गलत हैं। वो खुशबू को जान मारने की धमकी नहीं दिलवा रहा है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। लोगों ने मांग किया है कि खुशबू को आसिफ से चंगुल से रिहा कराकर सुरक्षा दी जाए। अगर पुलिस जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करती है तो खुशबू की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

दरअसल खुशबू कर भी क्या सकती है, उसके साथ तकदीर ने ऐसा किया है जिसकी उसे कभी उम्मीद नहीं रही। जिस मोहब्बत की आस में उसने घर-परिवार छोड़ दिया वो ही बेरहम और बेवफा निकल गया। आज वो इंसाफ की गुहार लगा रही है और उसकी मदद को कोई आगे नहीं आ रहा। पुलिस से भी उसने मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन वहां भी न्याय नहीं मिल सका। खुशबू को उम्मीद है कि कोई उसकी मदद को जरूर आगे आएगा। लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि शायद खुशबू की किस्मत में अभी और ठोकरें लिखी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *