‘Kedarnath’ : उत्तराखंड में साल 2013 में आई भीषण बाढ़ पर बेस्ड मूवी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म से सारा अली खान…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और यह जून 2018 में रिलीज होगी। उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत को कॉस्ट किया गया है। फिल्म 2013 में उत्तराखंड में आए भीषण बाढ़ को बैकड्रॉप में रखकर बनाया जा रहा है। इसमें सुशांत एक पहाड़ी युवक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड की मसाला फिल्मों की तर्ज पर रोमांस भी रखा गया है। लेकिन कोशिश की गई है कि फिल्म प्लॉट से ना भटके।

Actor Sushant Singh Rajput & Sara Ali Khan
Actor Sushant Singh Rajput & Sara Ali Khan
  • साल 2003 के उत्तराखंड बाढ़ पर आधारित ‘केदारनाथ’
  • सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू मूवी
  • पहाड़ी युवक का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत
  • जून 2018 में फिल्म को किया जा सकता है रिलीज

‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग के लिए त्रियुगीनारायण में घर का एक सेट लगाया गया है और अगले तीन महीने तक सुशांत यहीं फिल्म की शूटिंग करेंगे। सेट लगाने में ख्याल रखा गया है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती की झलक भी इसमें मिले। सेट के लिए बनाए गए घर में हर जरूरतों का ख्याल भी रखा गया है। दरअसल त्रियुगीनारायण गांव को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इस गांव की प्राकृतिक खूबसूरती ऐसी है कि आपका यहां से लौटने का मन नहीं करेगा।

Actor Sara Ali Khan poses for selfie with Director Abhishek Kapoor
Actor Sara Ali Khan poses for selfie with Director Abhishek Kapoor

फिल्म की स्टोरी लाइन को गांव में पले-बढ़े एक युवक को ध्यान में रखकर लिखा गया है। वो युवक केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से केदारनाथ ले जाने का कार्य करता है। इसके साथ ही मुंबई में भी फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट करने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी फिल्म के बारे में डायरेक्टर अभिषेक कपूर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने तैयारी कर रखी है कि उनकी पिछली फिल्मों ‘रॉक ऑन’, ‘फितूर’ और ‘काय पो चे’ जैसी ही इस फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *