Swine Flu cases in Ludhiana

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है, आए दिन अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीज़ो की गिनती बढ़ रही है। लुधियाना में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है, आए दिन अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीज़ो की गिनती बढ़ रही है। लुधियाना में लगातार स्वाइन फ्लू के मरीजों की गिनती बढ़ रही है और अब तक स्वाइन फ्लू से मरने वालो की गिनती 12 पहुंच गई है। शक्की मरीज 108 तक पहुंच गए है इनमे 44 पोजटिव पाए गए है । जालंधर में स्वाइन फ्लू से एक गर्वभती महिला की मौत हो गई है। वहीँ पटियाला के सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि पटियाला राजिंदरा अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक पेशेंट आया है। जिसका इलाज चल रहा है , अस्पताल प्रशासन की ओर से स्वाइन फ्लू के पेशेंट के लिए पुख्ता इंतजाम होने की बात कही जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि स्वाइन फ्लू और डेंगू का वार्ड अलग से बनाया गया है, जहां पर डॉक्टर के सिवा कोई और व्यक्ति नहीं जा सकता। पंजाब में ही नहीं हरियाणा में भी स्वाइन फ्लू अपने पैर पसारे हुए है। कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन डा. एस के नैन का कहना है कि मौसम में तापमान के परिवर्तन से स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा है। कुरुक्षेत्र और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के दावों के बावजूद स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के पास 12 संदिग्ध मामलों की जानकारी आई।
* पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू
* स्वाइन फ्लू का कहर जारी
* स्वाइन फ्लू के मरीज़ अस्पताल में भर्ती
* प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध होने के दावे

 

#SwineFlu  #Congress #CaptAmarinderSingh #RavneetBittu #BrahmMohindra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *