#PU का दंगल : कल से शुरू हो जाएगा छात्रसंघ चुनाव का दांव-पेंच

न्यूज डेस्क /लिविंग डेस्क : युवा राजनीति की बिसात बिछ गई है। मतलब पंजाब यूनिवर्सिटी के इलेक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है और महज…

न्यूज डेस्क /लिविंग डेस्क : युवा राजनीति की बिसात बिछ गई है। मतलब पंजाब यूनिवर्सिटी के इलेक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है और महज कुछ घंटों के बाद चुनाव से जुड़ी सारी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टूडेंट्स यूनियन ने पूरी ताकत झोंक दी है और हो भी क्यों ना ये नजारा है नई पौध का राजनीति में दमखम दिखाने का। नारों के बीच छात्र नेताओं का भाषण जारी है और ‘PU का दंगल’ शुरू हो गया है। आपको हम बताते हैं ‘PU का दंगल’ से जु़ड़ी सारी टाइमलाइन।

1 सितंबर

  • सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक नामांकन पत्र होंगे दाखिल
  • सुबह 10.30 के बाद नामांकन पत्रों की जांच
  • दोपहर 12 बजे नोटिस बोर्ड पर लिस्ट लगाई जाएगी
  • 12.30 से दोपहर 1.30 बजे तक विरोध दर्ज कराए जा सकेंगे
  • 2.30 बजे उम्मीदवारों की सूची और विरोध DSW तक आएंगे

2 सितंबर

  • सुबह 10 बजे उम्मीदवारों की सूची होगी जारी
  • सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी
  • 12.30 बजे DSW के पास जाएगी फाइनल सूची
  • दोपहर 2.30 बजे फाइनल सूची जारी की जाएगी

7 सितंबर : चुनाव का दिन

  • सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी वोटिंग
  • 12 बजे विभाग के मुखिया के आएंगे नतीजे
  • दोपहर 2 बजे स्टूडेंट काउंसिल के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी
  • सभी तरह के हथियार पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में बैन
  • बाहरी लोगों के प्रवेश पर रहेगी रोक
  • हिंसा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सभी पार्टियों को उम्मीदवारों की सूची पुलिस को देनी होगी
  • हॉस्टलों की होगी रूटिन चेकिंग

PU चुनाव में इस बार क्या अलग

  • बाहरी वाहनों का कैम्पस में प्रवेश बंद
  • सिर्फ PU स्टीकर वाले वाहन ही अंदर जाएंगे
  • PU कैंपस को व्हीकल फ्री करने की कवायद शुरू
  • किसी भी तरह की कार या बाइक रैली पर रोक
  • राजनेताओं के कैंपस में आने की शिकायत पर कार्रवाई।

#PunjabUniversity   #Elections  #StudentsUnions #CampusPresident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *