Congress: Narendra Modi नोटबंदी के फैसले पर देश से माफी मांगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस ने नोटबंदी के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने के लिए कहा है। कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:

कांग्रेस ने नोटबंदी के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने के लिए कहा है। कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी के चलते भारत की साख को बट्टा लगा और भ्रष्टाचारियों ने इसका भरपूर लाभ उठाया, जबकि नोटबंदी की इस ‘आपदा’ के चलते 104 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सुरजेवाला ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सालाना रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है कि नोटबंदी के समय देश में प्रचलन में रहे 15.44 लाख करोड़ की राशि के प्रतिबंधित नोटों में से 15.28 लाख करोड़ राशि के नोट वापस आरबीआई के पास आ चुके हैं, जिसका मतलब है कि आरबीआई को जितनी राशि के पुराने नोट मिले हैं, उससे कहीं अधिक राशि नए नोट छापने में लग गई।

  • RBI की रिपोर्ट पर सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना
  • मोदी नोटबंदी की ‘आपदा’ के लिए माफी मांगें : सुरजेवाला
  • नोटबंदी से 104 निर्दोष लोगों की गई जान-सुरजेवाला

#RandeepSurjewala #NarendraModi #Demonitisation #BJP #Congress #Politics #India #Economy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *