न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ‘अकीरा’ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ कैमियो भूमिका निभा चुकी राय लक्ष्मी ‘जूली-2’ में लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें लक्ष्मी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। यह फिल्म साल 2004 में आई फिल्म ‘जूली’ का सीक्वल है, जिसमें नेहा धूपिया ने अभिनय किया था। वहीं ‘जूली-2’ के टीजर में ‘जूली ओ जूली’ गाने का सिग्नेचर नोट भी सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर आते ही ‘जूली-2’ के टीजर को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। जबकि लक्ष्मी को फोटो को भी खूब शेयर किया जा रहा है।
दरअसल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राय लक्ष्मी बेहद जाना-पहचाना नाम हैं। इसके साथ ही वो मॉडलिंग भी करती हैं। कर्नाटक में जन्मीं लक्ष्मी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले दर्जनों विज्ञापनों में काम भी कर चुकी है। 15 साल की उम्र में ही लक्ष्मी ने तेलुगु फिल्म ‘कारका कसादारा’ से एक्टिंग का डेब्यू किया था। इसके बाद तमिल फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। साल 2007 में वो मलयालय फिल्मों में भी दिखाई देने लगीं। तमिल फिल्म ‘धाम धूम’ में शानदार अदाकारी के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था।
अभिनेत्री, मॉडल के साथ ही लक्ष्मी एक अच्छी डांसर भी हैं। वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छी डांसर के रूप में भी जानी जाती हैं। ‘जूली-2’ फिल्म में लक्ष्मी 96 अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आएंगी। वहीं फिल्म में रोल के हिसाब से उन्होंने करीब दस किलो वजन भी कम किया है। दरअसल साउथ फिल्म में लंबी पारी खेल चुकी लक्ष्मी को उम्मीद है कि बॉलीवुड में उनकी इंट्री शानदार होगी। लेकिन यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि लक्ष्मी ने ‘जूली-2’ के लिए जितनी मेहनत की है, वो उनके लिए काफी फायदेमंद जरूर साबित होगा।


