न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
गुरमीत राम रहीम, जिसके नाम के साथ ना जाने कितने विवाद जुड़े लेकिन, साध्वी रेप केस में सलाखों के पीछे जाना ही पड़ा। राम रहीम के जेल जाने के बाद राम रहीम से जुड़े कई खुलासे हुए जिसमें एक नया खुलासा फिर आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। और इसका खुलासा उसने किया है जो कभी राम रहीम का बेहद करीबी हुआ करता था।
विवादों के साथ बलात्कारी बाबा राम रहीम का नाम तो पहले से ही जुड़ा था लेकिन जब राम रहीम को 20 साल की सजा हुई और वो जेल गया उसके बाद एक के बाद खुलासे होने लगे। राम रहीम का रहस्यमयी गुफा बेपर्दा हुआ। उसके बाद उसकी लव चार्जर हनी प्रीत की भी सच्चाई सामने आई। राम रहीम के करीबी रहे गुरदास तूर की माने तो – राम रहीम के खिलाफ बोलना चाहती है कई लड़कियां ।
इतना ही नहीं तूर की माने तो राम रहीम के डेरे में हथियारों का जखीरा भी है।
गुरदास तूर के इस खुलासे से पहले आपको बतादें की सिरसा के एसडीएम ने शाही बेटियां बसेरा से 18 लड़कियों को बाहर निकाला था जिनकी उम्र सात से 15 साल के बीच थी। साथ ही शाही आश्रम अनाथालय से 34 लड़कों को भी निकाला था । हालांकि सभी की जांच रिपोर्ट नार्मल थी और उन्हें बाल संरक्षण विभा को सौंप दिया गया है।
हालांकि राम रहीम का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है. लड़कियों के यौण शोषण से लेकर नपुंसक बनाने और हत्या तक का मामला राम रहीम के खिलाफ दर्ज है। फिलहाल 1 आरोप में सजा तो मिल गई है बाकी आरोपों में क्या होता है ये देखना बाकी है।
#RamRahimVerdict #GurmeetRamRahim #DeraSachaSauda
