ऑनलाइन डेस्क- लिविंग इंडिया न्यूज
बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम सलाखों के पीछे है। 20 सालों के लिए बाबा अपने कुकर्मों के चलते अंधभक्तों से दूर हो गया। रॉकस्टार बाबा के रूप में तो वो अपने भक्तों के बीच प्रसिद्ध थे ही। सोशल साइट्स पर भी उनके लाखों फॉलोवर्स है। दरअसल ये गुरमीत राम रहीम का पब्लिसिटी स्टंट था, जिसके चलते उसके सोशल साइट्स को जरिया बनाया लोगों से जुड़ने का। और जब एकबार राम रहीम पर सजा का एलान हुआ तो इसी सोशल साइट्स ने गुरमीत राम रहीम पर ऐसा तंज कसा, जिसकी उम्मीद खुद राम रहीम को कभी नहीं रही होगी।
- सोशल साइट्स पर ट्रोल हुए बाबा
- लोगों ने खूब उड़ाई बाबा की खिल्ली
- ट्वीटर पर ट्रेंड में रहे राम रहीम
अपने चुटकुलों और कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले कीकू शारदा को पिछले साल गुरमीत राम रहीम के कारण जेल जाना पड़ा था। कीकू ने गुरमीत राम रहीम की ड्रेस पहनकर स्टेज पर उसकी एक्टिंग की थी, जिसका राम रहीम के समर्थकों ने जोरदार विरोध किया। सोशल साइट्स पर कीकू की जमकर खिंचाई की गई। उन्हें जेल तक की हवा खाना पड़ी थी। लेकिन कीकू कहां रूकने वाले थे। 28 अगस्त को सजा के ऐलान के साथ ही उन्होंने एक पिक्चर ट्वीट करके गुरमीत राम रहीम का फिर से मजाक उड़ा दिया।
हुआ ये कि राम रहीम को मिली सजा के बाद कीकू ने ट्वीटर पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उसे रीट्वीट करके गुरमीत राम रहीम पर खूब तंज कसा। आपको हम बताते हैं कि आखिर कीकू ने अपने ट्वीट में किस बात का जिक्र किया था। कीकू ने लिखा था कि मैं अपनी पत्नी के साथ शांतिपूर्ण चाइनीज भोजन कर रहा हूं और इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट नहीं है। दरअसल मोनोसोडियम ग्लूटामेट एक प्रकार का नमक होता है जिसे MSG भी कहा जाता है और इसका इस्तेमाल चाइनीज खाने में किया जाता है।
दरअसल यह सोशल साइट्स का क्रेज ही है, जिसके सहारे गुरमीत राम रहीम ने अपने आपको करोड़ो लोगों तक पहुंचाने की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। गुरमीत राम रहीम तो सोशल साइट्स पर अपनी फिल्मों को भी प्रमोट करने से नहीं चूकते थे। लेकिन एक बार उनको सजा हुई, यही सोशल साइट्स ने उसकी ऐसी खबर ली कि गुरमीत राम रहीम को जिसका अहसास तक नहीं था।

