राजस्थान : चलती गाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप ! #RapeCase

ऑनलाइन डेस्क- लिविंग इंडिया न्यूज नूह में एक चलती गाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप कर दिया गया। महिला बीमार थी, राजस्थान से नूह में…

ऑनलाइन डेस्क- लिविंग इंडिया न्यूज

नूह में एक चलती गाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप कर दिया गया। महिला बीमार थी, राजस्थान से नूह में अपना इलाज करवाने आई थी। जब वो अस्पताल से लौट रही थी तो उसने किसी से लिफ्ट ले ली। पर लिफ्ट लेना उसे महंगा पड़ गया। गाड़ी में सवार दरिंदे उसकी इज्जत के साथ खेलते रहे। महिला के पास 6 महीने का बच्चा भी था।

आरोपियों ने बच्चे को फेंकने और गन प्वाइंट पर उसके साथ रेप किया। हद तो तब हो गई जब महिला नूंह पुलिस थाने में न्याय के लिए पहुंची तो किसी ने नहीं सुनी। काफी घंटों बाद एक महिला अधिकारी की फटकार के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गाड़ी को तो बरामद कर लिया है लेकिन अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

 

#RapeCase #GangRape #Rajasthan #Car #Woman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *