राम रहीम की सज़ा पर क्या बोले बाबा रामदेव ?

डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के दो मामलों में 20 साल जेल की सजा सुनाए जाने…

डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के दो मामलों में 20 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद संत समुदाय में जारी बहस को योग गुरु रामदेव ने आज आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में धर्म सत्ता के साथ राज सत्ता को भी शुद्ध किए जाने की बहुत बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, पिछले कुछ बरसों के दौरान देश में धर्म सत्ता और राज सत्ता पर जिस तरह से कलंक लगे हैं, इन्हें देखते हुए दोनों ही व्यवस्थाओं के ‘शुद्धिकरण’ की बहुत बड़ी आवश्यकता है। खासकर धर्म सत्ता के सभी लोगों को उस आचार संहिता का पालन करना चाहिए, जो हमारे ऋषि-मुनियों ने सदियों पहले ही तय कर दी थी।

रामदेव ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल भेजे जाने के बाद हरियाणा के अगले विधानसभा चुनावों में डेरा सच्चा सौदा के प्रभाव वाली सीटों के नतीजों पर क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, राजनीतिक बातें हैं कि इन सीटों पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।

गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण का मुजरिम करार देकर जेल भेजे जाने के बाद डेरा प्रमुख की ओर सीधा इशारा करते हुए कहा, अगर साधु या फकीर के भेष में रहने वाला कोई एक व्यक्ति गलती करता है, तो इस वजह से पूरी संत परम्परा को अपराधी मान लेना गलत है।

#RamRahimVerdict #RamRahimSentencing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *