डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज: दो अलग-अलग मामलो में बीस साल की सजा, दोनों सजाएं एक साथ नहीं चलेगी ! 15 -15 लाख के जुर्माने ! पहली ऐसी खबरे थी की राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई गयी है !
बलात्कारी बाबा राम रहीम के पाखंड का मुखौटा जब सिर से उठा तो कोर्ट में ही फफक फफक कर रोने लगा। न्याय के भगवान के सामने पाखंडी चोला ओढ़ने वाला आज फूट फूट कर अपने किये पर पछता रहा था और रहम की भीख मांग रहा था। लेकिन भगवान के घर देर जरूर है अंधेर आज फिर न्याय के देवता ने साबित कर दिया और राम रहीम को सलाखों के पीछे 20 साल के लिए भेज दिया।
हालांकि सुनारिया जेल में बनाई गई विशेष कोर्ट में 10 मिनट का वक्त वकीलों को बहस के लिए दिया गया जिसमें सीबीआई के वकील ने पक्ष रखते हुए कहा कि बाबा को उम्र कैद होनी चाहिए !
बचाव पक्ष के वकील एस के नरवाना ने राम रहीम समाज सेवी को बताया और रहम की दलील पेश की। नरवाना ने कहा कि राम रहीम समाजसेवी हैं जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं. इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए !
सीबीआई के वकील ने कहा कि जिस समय शिकायतकर्ता साध्वी के साथ रेप हुआ उस समय वो नाबालिग थी। इस लिए राम रहीम की सजा कम नहीं होनी चाहिए।
