पटियाला: पटियाला के खंडा चौक पर बीती रात फुटपाथ पर सो रहे युवक के ऊपर एक टेंपो चढ़ गया जिसके कारण उसे गंभीर चोटें लगी और बताया जा रहा है कि हादसे का कारण टेंपो को किसी गाड़ी द्वारा मारी गई साइड टक्कर है, जिसके कारण टेंपो बेकाबू होकर फुटपात के ऊपर चढ़ गया जहां पर सो रहे एक युवक को गंभीर चोटें लगी है !
घटना की जानकारी 100 नंबर और 108 नंबर पर फोन कर दी गई थी, वहीं मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारी का कहना है कि हमें एक फोन आया था जिसके आधार पर हमने यहां पर आकर टैंपो चालक और सड़क पर सो रहे युवक को हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है, वही फुटपात पर सो रहे युवक ने बताया कि पता नहीं लगा एकदम से टैंपू चढ़ गया और मुझे चोट लगी !
WATCH VIDEO
