मानसा: मानसा में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाला युवक नाबालिग को अपने साथ यह कहकर ले गया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। जब नाबालिग उसके साथ जाने लगी तो कुछ दूर जाकर वो पानी पीने की बात कहकर खेतों में ले गया। फिर युवक ने उसे पानी में मिलाकर कुछ पीने को दे दिया। इससे वो बेसुध हो गई जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी इज्जत लूट ली। फिर आरोपी नाबालिग को बठिंडा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
WATCH VIDEO
