साध्वी यौन शोषण मामला : सुनवाई को लेकर पंचकूला में सुरक्षा कड़ी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में 25 अगस्त को बाबा राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई होनी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में 25 अगस्त को बाबा राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई होनी है। सुनवाई के मद्देनजर पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी तक 6 अर्धसैनिक बल की कंपनियां पहुंच चुकी है। पंचकूला के डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम तक ओर पैरामिलिट्री फोर्स पंचकूला पहुंच जाएगी और उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्र ने हरियाणा को 35 कंपनियां दी है। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम पर चल रहे साध्वी यौन शोषण मामले की सुनवाई को लेकर पंचकूला में सोमवार शाम से ही अर्धसैनिक बल तैनात हो जाएंगे।

दरअसल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर चल रहे साध्वी यौन शोषण मामले को लेकर 25 अगस्त को सुनवाई होनी है। इसको लेकर बड़ी संख्या में डेरा समर्थक जगह-जगह जमावड़ा लगाए हुए हैं। इस सुनवाई के मद्देनजर पंचकूला शहर में जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है। इसका अलावा पुलिस बलों को भी स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। पेट्रोलिंग भी किया जा रहा है ताकि किसी तरह की स्थिति से निपटने में आसानी मिल सके। पुलिस के वरीय अधिकारी भी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *