कांग्रेस का जॉब फेस्ट महज एक ड्रामा : चंदूमाजरा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : “कानून पर दबाव बनाकर फैसला बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि कानून सर्वोच्च है और उसका फैसला सबके लिए माननीय…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : “कानून पर दबाव बनाकर फैसला बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि कानून सर्वोच्च है और उसका फैसला सबके लिए माननीय है” यह कहना था श्री आनंदपुर साहब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा का जो आज टोल प्लाजा से कतारों में लगने से निजात पाने के लिए बनाई गई एक एप फास्ट टैग लोड लिंक का उद्घाटन करने चंडीगढ़ प्रेस क्लब आए थे। उन्होंने कांग्रेस के जॉब फेस्ट की श्रृंखला को महज एक ड्रामा बताया और कांग्रेस सरकार पर किसानों से किए वादे का पूरा ना करने का आरोप लगाया।

चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए जा रहे जॉब फेस्ट सिर्फ एक दिखावा है और इससे बेरोजगार युवाओं का कोई भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बेरोजगार युवाओं का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा ड्रामा है। बाबा राम रहीम पर 25 अगस्त को आने वाले फैसले पर बोलते हुए चंदूमाजरा ने कहा के कानून पर दबाव बनाना गलत बात है क्योंकि कानून सर्वोच्च है हमें कानून के फैसले का इंतजार करना चाहिए और उसे मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सबसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

राजेवाल और लक्खोवाल भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान भवन में किसानों के मुद्दों को लेकर की जा रही मीटिंग के बारे में बोलते हुए चंदूमाजरा ने कहा कि जब किसानों से किए हुए वादे पूरे ही नहीं किए गए तो वो आंदोलन की राह पर आएंगे ही। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि पंजाब सरकार तथा टी हक कमेटी दोनों असमंजस की स्थिति में है क्योंकि उन्हें सही रूप में पता ही नहीं चल रहा कि किसानो पर कितना कर्जा है क्योंकि छोटे किसानों ने ज्यादा कर्जा लेने के लिए ठेके पर दी हुई जमीन के कागजात भी अपनी जमीन बनाकर जमा कराए हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *