पटियाला: लोगों ने की चोर की जमकर पिटाई

पटियाला: पटियाला में लोगों ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा जो साधु बनकर गहनों पर हाथ साफ कर लेते थे। ये दोनों चोर आपस में…

पटियाला: पटियाला में लोगों ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा जो साधु बनकर गहनों पर हाथ साफ कर लेते थे। ये दोनों चोर आपस में सगे भाई है। लोगों ने चोरों की जमकर पिटाई की। दरअसल एक पीड़ित महिला जिसके घर से इन चोरों ने गहने चोरी कर लिए थे, उसने इन दोनों की फोटो सोशल नेटवर्किंग ग्रुप पर डाली थी। बीती शाम ये एक अहाते पर शराब पीने गए और वहां अहाते के मालिक ने इनकी पहचान कर ली। आस-पास काफी लोग जमा हो गए। पीड़ित भी वहां पहुंच गए। सब ने मिलकर इन चोरों की धुनाई कर दी। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

WATCH VIDEO

https://youtu.be/oAHLkrx9cP0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *