जिला फिरोज़पुर के क़स्बा ममदोट की रहने वाली एक तेहरा वर्षीय किरणदीप कौर ने अपने माता पिता को फिरोज़पुर प्रशासन से इन्साफ न मिलने को लेकर परेशान चलते ! स्वतंत्रता दिवस पर अपने खून से इन्साफ की मांग को लेकर एक फरियाद पत्र लिखा हैं। पत्र मे किरणदीप ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी से इन्साफ करने की मांग की है कि फिरोज़पुर प्रशासन ने उनके घर के निचे सी डी पी ओ कार्यालय खोला हुआ था ! ये कार्यालय करीब तीन वर्ष तक उनके घर में खुला रहा।
मगर जब किराया देने का समय आया तो अधिकारी किराया देने से टाल मटोल करने लगे ! किरण दीप ने पत्र में ये भी कहा है कि न तो अधिकारीयों ने बिजली के बिल की अदायगी की और न ही उनका बनता किराया दिया। तीन वर्ष बीत जाने के बाद जब फिरोज़पुर प्रशासन ने उनका किराया नही दिया। तब किरणदीप ने नरेंदर मोदी को पत्र लिख कर इन्साफ की मांग की ! तभी प्रधानमंत्री मोदी के करवाई के आदेश देने के बाद उनको फिरोज़पुर प्रशासन ने करीब तीन वर्ष का किराया दे दिया गया !
WATCH VIDEO
